home guard kaise bane

Home Guard कैसे बने? इसकी योग्यता, सैलरी क्या होती है?

क्या आपने अपने आस-पड़ोस या अपने दोस्तों को होम गार्ड भर्ती (Home guard Recruitment) के बारे में बात करते हैं देखा है, या आपके आस-पास कोई ऐसा स्टूडेंट है जो home guard बनना चाहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, होम गार्ड कौन होता है और होम गार्ड का काम क्या होता है? आपने कई बार चौराहों पर यातायात पुलिस की मदद करते हैं, fire Department के Policemen की सहायता करते हुए खाकी वर्दी में लोगों को देखा होगा और शायद आपने उन्हें पुलिस भी समझ लिया होगा। लेकिन असल में वह पुलिसकर्मी नहीं होमगार्ड होते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने वाले हैं कि, होमगार्ड कौन होता है, होमगार्ड का काम क्या होता है साथ ही, हम आपको होमगार्ड की भर्ती की पूरी जानकारी देंगे, जिससे आपको यह भी जानने को मिलेगा कि होमगार्ड कैसे बनते हैं, होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया, होमगार्ड बनने के लिए योग्यता आदि।

होम गार्ड जिसे गृह रक्षक भी कहा जाता है यह एक ऐसा विभाग है पुलिस विभाग की सहायता करने के लिए बनाया गया है। होमगार्ड विभाग दुनिया भर में सक्रिय है। जो व्यक्ति इस विभाग में काम करता है उसे होमगार्ड कहा जाता है। आप अक्सर खाकी वर्दी वाले होमगार्ड को पुलिस वाला या एक सैनिक समझते होंगे लेकिन ये ना तो पुलिस है और ना ही सेना। होमगार्ड हम और आप जैसे लोगों में से ही एक होता है। यहां तक कि आप भी बड़ी आसानी से एक होमगार्ड बन सकते हैं।

जी हां, 18 से 50 वर्ष के बीच की उम्र का कोई भी कैंडिडेट, स्टूडेंट्स या फिर कोई किसान भी एक होमगार्ड हो सकता है। अगर आप समाज की भलाई के लिए सुरक्षा का काम करने के इच्छुक है तो आप भी होमगार्ड बन सकते हैं। तो, यदि आप होमगार्ड बनना चाहते हैं और होम गार्ड भर्ती के बारे में जानना चाहते हैं यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़ें।

होम गार्ड क्या है? (What is Home Guard In Hindi)

होम गार्ड एक भारतीय अर्धसैनिक बल है। यह एक स्वैच्छिक बल है, जो राज्य पुलिस के सहायक के रूप में काम करता है। Home guard department दिसंबर 1946 में भारत में नागरिक अशांति और सांप्रदायिक दंगों को नियंत्रित करने में पुलिस की सहायता के लिए बनाया गया था। सबसे पहले, होम गार्ड की स्थापना बॉम्बे प्रेसीडेंसी में की गई थी। इसके बाद, कई राज्यों द्वारा इस force की अवधारणा को अपनाया गया। चीन के साथ युद्ध के बाद 1962 में होमगार्ड का पुनर्गठन किया गया।

होम गार्ड्स को सिविल सोसाइटी के विभिन्न क्रॉस सेक्शन में भर्ती किया जाता है, जो समुदाय की बेहतरी के लिए अपना अतिरिक्त समय देते हैं। 18 से 50 के आयु वर्ग में भारत के सभी नागरिक होम गार्ड की नौकरी के पात्र हैं। होमगार्ड की भूमिका आंतरिक सुरक्षा स्थितियों के रख-रखाव में पुलिस को सहायक बल के रूप में सेवा देने, किसी भी तरह की आपात स्थिति जैसे कि हवाई हमला, आग, चक्रवात, भूकंप, महामारी आदि में समुदाय की मदद करना है।

इसके अलावा, होम गार्ड का काम आवश्यक सेवाओं के रखरखाव में मदद करना, सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देना और कमजोर वर्गों की रक्षा में प्रशासन की सहायता करना, सामाजिक-आर्थिक और कल्याण गतिविधियों में भाग लेना और नागरिक सुरक्षा कर्तव्यों का पालन करना हैं। यह Voluntary organization किसी भी Unqualified status में नागरिकों को सुरक्षित करने के लिए बनाया गया था। आपको बता दे, देश भर में प्रत्येक वर्ष 6 दिसंबर के दिन स्वैच्छिक बल का स्थापना दिवस भी मनाया जाता है।

अब तक आपने जान लिया हैं कि, होम गार्ड क्या है और होम गार्ड का काम क्या होता है। यह जानने के बाद भी आप होम गार्ड बनना चाहते हैं तो जाहिर है आप होम गार्ड की जॉब करना चाहते हैं। तो चलिए, होम गार्ड कैसे बनते हैं, इसके लिए योग्यता, होम गार्ड की भर्ती के बारे में जान लेते हैं।

होम गार्ड कैसे बने? Home Guard Kaise Bane, How to Become Home Guard In Hindi (होम गार्ड भर्ती 2020, Home guard recruitment 2020 in Hindi)

होमगार्ड की नौकरी हासिल करने के लिए, होमगार्ड में भर्ती होने के लिए कुछ पात्रता मानदंड (Eligibility criteria) सेट किए गए हैं, अगर आप में यह सब योग्यताएं हैं तो आप होमगार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहां नीचे हम, होम गार्ड के लिए योग्यताएं क्या-क्या होनी चाहिए, होम गार्ड भर्ती की चयन प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं जिसे पढ़ने के बाद आपको होमगार्ड के बारे में सब कुछ समझ आ जाएगा।

होम गार्ड के लिए योग्यता (Eligibility for Home Guard) Home Guard ke liye Yogyta in Hindi

शैक्षणिक योग्यता (Academic eligibility)

  • सबसे पहले, होमगार्ड का उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • Home guard Candidate की दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।

होमगार्ड के लिए आयु सीमा (Age Limit for Home Guard)

  • होमगार्ड के पुरुष उम्मीदवार की आयु 20 से 47 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • वहीं, महिला उम्मीदवार की आयु 20 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

होमगार्ड के लिए लंबाई (Height for Home Guard)

  • सामान्य वर्ग के होमगार्ड पद के पुरुष उम्मीदवार की लंबाई 162 सेंटीमीटर होनी चाहिए। जबकि अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवार के लिए लंबाई 152 सेंटीमीटर सेट की गई है।
  • आपको बता दें, होमगार्ड की महिला उम्मीदवार की लंबाई 148 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

होमगार्ड के लिए पुरुष छाती (Male chest for Home Guard)

  • सामान्य वर्ग के होमगार्ड पुरुष कैंडिडेट की चेस्ट 79 सेंटीमीटर होनी चाहिए। जबकि अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों की छाती 76 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

अगर आप यह सब रिक्वायरमेंट को क्वालीफाई कर लेते हैं तो आप होमगार्ड के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए अब हम आपको होमगार्ड के पाठ्यक्रम और चयन प्रक्रिया के बारे में बता देते हैं। ताकि आप इसके लिए अच्छे से तैयारी कर सकें।

होमगार्ड का पाठ्यक्रम (Syllabus for Home Guard)

होमगार्ड की परीक्षा को पास करने के लिए आपको होमगार्ड भर्ती के सिलेबस के बारे में पता होना चाहिए। इसलिए यहां हमने होमगार्ड भर्ती का सिलेबस भी बताया है।

  • सामान्य हिंदी
  • जनरल नॉलेज
  • राज्य से संबंधित प्रश्न

होमगार्ड की लिखित परीक्षा में सामान्य हिंदी, जनरल नॉलेज और राज्य से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं अगर आप इनकी अच्छे से तैयारी कर लेते हैं तो आप आसानी से Home guard exam पास कर सकते हैं।

होम गार्ड भर्ती की चयन प्रक्रिया (Selection Process of Home Guard Recruitment)

होमगार्ड भर्ती की सिलेक्शन प्रोसेस बहुत ही आसान है, होमगार्ड में भर्ती होने के लिए आपको 2 तरह की चयन प्रक्रिया को क्लियर करना होगा। होमगार्ड भर्ती की चयन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवार को शारीरिक परीक्षा और लिखित परीक्षा को पास करना होगा। यह परीक्षाएं राज्य की सरकार द्वारा आयोजित करवाई जाती हैं। अगर आप इन दोनों चरणों में सफल हो जाते हैं तो आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है, यदि आप इंटरव्यू में पास हो जाते हैं तो आपका होमगार्ड के रूप में चयन हो जाता है। इसके बाद होमगार्ड अभ्यार्थी को ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है।

होम गार्ड की ट्रेनिंग (Training of Home Guard)

होमगार्ड के जवानों की ट्रेनिंग करवाने के लिए विभिन्न राज्यों में Central Civil Defense Training Center स्थित है जहां होमगार्ड कर्मियों को परीक्षण दी जाती है। Home guard training में व्यक्तिगत और टीम ट्रेनिंग शामिल हैं।

होमगार्ड के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Home Guard in Hindi)

आप होमगार्ड भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं, इसके लिए होमगार्ड डिपार्टमेंट की ऑफिशियल साइट पर जाकर आप होमगार्ड एप्लीकेशन फॉर्म भर के होमगार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

  1. होमगार्ड डिपार्टमेंट की ऑफिशियल साइट पर जाएं।
  2. होमगार्ड एप्लीकेशन फॉर्म भरे।
  3. याद रहे, सभी जानकारी स्पष्ट और सही होनी चाहिए। (यदि कोई भी गलती हो जाती है तो आपका फोरम रिजेक्ट हो जाएगा।)
  4. जब आप पूरा फॉर्म भर लें तो एक बार अच्छे से चेक कर ले कि आपने सभी जानकारी सही से fill की है या नहीं।
  5. अगर आपको लगे कि सब ठीक है तो सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।

होमगार्ड की तैयारी कैसे करें? (How to Prepare for Home Guard In Hindi) Home Guard ki Taiyari Kaise Kare

अब आपने होमगार्ड के बारे में सब कुछ जान लिया है। अगर आपको होमगार्ड की जॉब हासिल करनी है तो आपको इसके लिए अच्छे से तैयारी करनी होगी। यदि आप ठीक से तैयारी कर लेते हैं तो आपके लिए Home guard job पाना आसान हो जाएगा। आपकी मदद के लिए, हमने यहां होमगार्ड की तैयारी करने के टिप्स बताए हैं जो निम्न प्रकार है। यदि आप इन टिप्स को फॉलो करके होमगार्ड की तैयारी करते हैं तो आप सफल हो सकते हैं।

  1. अपने सामान्य ज्ञान को बढ़ाएं, इसके लिए सामान्य ज्ञान से संबंधित किताबें पढ़ें।
  2. प्रतिदिन न्यूजपेपर भी पढ़ें।
  3. हिंदी लैंग्वेज पर ज्यादा ध्यान दें, हिंदी व्याकरण पढ़ें।
  4. संख्यात्मक क्षमता (Numerical ability) का daily अभ्यास करें।
  5. पढ़ाई के लिए एक टाइम टेबल बनाएं और उसके अनुसार स्टडी करें। (उस विषय पर ज्यादा ध्यान दें जिसमें आप कमजोर हैं।)

इन बातों को ध्यान में रखते हुए आप होमगार्ड के लिए सही से तैयारी कर सकते हैं। होमगार्ड की तैयारी के अलावा, होमगार्ड भर्ती के बारे में भी सूचित रहे। होमगार्ड भर्ती के बारे में जानकारी प्राप्त करें, इसके लिए आप होमगार्ड डिपार्टमेंट की ऑफिशियल साइट की मदद ले सकते हैं।

होम गार्ड का वेतन (Home Guard Salary in Hindi) Home Guard ki Salary

यह सवाल तो आपके दिमाग में ना जाने कब से चल रहा होगा कि, होमगार्ड की सैलरी कितनी होती है, होमगार्ड कितना कमाते हैं, एक होमगार्ड का वेतन कितना होता है। दरअसल, होमगार्ड का वेतन प्रत्येक राज्य में भिन्न होता है। हालांकि, होमगार्ड को प्रतिदिन के हिसाब से लगभग 300 से ₹650 तक मिलते हैं। इसके हिसाब से अगर अंदाजा लगाया जाए तो एक होमगार्ड को 15 से 25000 तक की सैलरी मिल सकती है। इन सब आंकड़ों को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि होमगार्ड प्रतिवर्ष 2 से 2.5 लाख तक सैलरी प्राप्त करता है।

निष्कर्ष,

इस आर्टिकल में हमने आपको होमगार्ड के बारे में विस्तार से बताया। जैसे, होमगार्ड क्या होता है और होमगार्ड कैसे बने, होमगार्ड बनने के लिए योग्यता क्या क्या होनी चाहिए, होमगार्ड भर्ती की चयन प्रक्रिया, होमगार्ड के लिए आवेदन कैसे करें, होमगार्ड की तैयारी कैसे करें, साथ ही, हमने आपको होमगार्ड की सैलरी के बारे में भी बताया। हमें उम्मीद है, इस पोस्ट को अंत तक पढ़ने के बाद आपको होमगार्ड के बारे में सही और पूरी जानकारी प्राप्त होगी।

इसके अलावा, अगर अभी भी आपको होमगार्ड के बारे में कोई और जानकारी चाहिए या आपके मन में इससे संबंधित कोई सवाल है तो हमसे कमेंट में पूछ सकते हैं। हमें आपकी मदद करके खुशी महसूस होगी।

अगर आपको Home guard kaise bane? की जानकारी अच्छी लगे तो सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। ताकि वे भी इसके बारे में अपनी नॉलेज बढ़ा सकें।

#home guard kaise bane, #home guard bharti 2020, #home gurad ke liye apply kaise kare, #home guard ke liye yogyta, #home guard ki salary, #home guard ki taiyari kaise kare, #home guard kya hota hai,

यहाँ भी जरूर पढ़े:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *