सीबीआई को हिंदी में केन्द्रीय जाँच ब्यूरो कहते है, यह भारत सरकार की प्रमुख जाँच एजेंसी हैं, इस एजेंसी के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होनें वाले अपराधो जैसे हत्या, घोटालें, भ्रष्टाचार, केन्द्रीय या राज्य सरकार के कर्मचारी द्वारा रिश्वतखोरी, राष्ट्र हित से सम्बंधित मामलों की विस्तृत जाँच की जाती हैं, यह जाँच एजेंसी केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आती हैं, इस विशिष्ट जांच एजेंसी को काफी लोकप्रिय माना जाता है, यदि आप एक सीबीआई अधिकारी बनना चाहते है, तो इसके बारें में आपको इस पेज पर विस्तार से बता रहें है |
सीबीआई क्या है ?
सीबीआई की स्थापना भारत सरकार द्वारा वर्ष 1941 में की गई थी, द्वितीय विश्व युद्ध के समय इसका कार्य युद्ध तथा आपूर्ति विभाग के साथ लेन-देनों में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार की जाँच करना था, युद्ध के उपरांत भारत सरकार को सरकारी कर्मचारियों द्वारा रिश्वत और भ्रष्टाचार के मामलों से निपटनें के लिए एक जाँच एजेंसी की आवश्यकता महसूस हुई, इसलिए वर्ष 1946 में दिल्ली विशेष पुलिस स्थापना अधिनियम को लागू किया गया, इस अधिनियम द्वारा सीबीआई को गृह मंत्रालय के आधीन कर दिया गया और इसके जाँच क्षेत्र में सार्वजनिक क्षेत्र के सभी विभागों को शामिल कर दिया गया |
- स्टेनोग्राफर कैसे बने- Stenographer Kaise Bane
- सीटेट (CTET) परीक्षा क्या है- What is CTET, CTET Kya Hai
1 अप्रैल 1963 को इसका नाम स्पेशल पुलिस इस्टेबलिशमेंट (एसपीई) से परिवर्तित कर केन्द्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई) कर दिया गया, वर्ष 1969 में इसके जाँच क्षेत्र में वृद्धि करतें हुए सभी राष्ट्रीय बैंक इसके अंतर्गत कर दिये गये |
सीबीआई का कार्यक्षेत्र
सीबीआई का कार्य क्षेत्र सम्पूर्ण देश हैं, और आवश्यकता पड़नें पर अन्य देशों की सुरक्षा एजेन्सियों से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं, इसमें केन्द्र सरकार, राज्य सरकार के सभी सार्वजनिक विभागों को सम्मलित किया गया हैं, सीबीआई को आदेश देनें का अधिकार सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और केंद्र सरकार के पास होता हैं |
सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट राज्य सरकार के आदेश के बिना देश के अन्दर किसी भी अपराधिक मामले की जाँच का आदेश सीबीआई को दे सकती हैं, परन्तु केंद्र सरकार, राज्य सरकार की सहमति के बिना जाँच का आदेश नहीं दे सकती | राज्य सरकार, राज्य में घटित अपराधों की जाँच के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजती हैं, प्रस्ताव प्राप्त होनें के उपरांत केंद्र सरकार सीबीआई को जाँच करनें का आदेश प्रदान करती हैं, परन्तु केंद्र सरकार स्वतंत्र रूप से केंद्र शासित प्रदेशो में सीबीआई को जाँच का आदेश दे सकती है |
- पुलिस इंस्पेक्टर (Police Inspector) कैसे बने ?
- पुलिस कांस्टेबल कैसे बने- Police Constable Kaise Bane
सीबीआई भर्ती
सीबीआई में नियुक्तियां दो प्रकार से होती हैं –
- सीधी भर्ती
- पुलिस के अन्य विभागों में कार्यरत अधिकारियों द्वारा
सीधी भर्ती
सीबीआई में सीधी भर्ती के अंतर्गत, सब-इंस्पेक्टर पद पर नियुक्ति की जाती है, जिसका चयन स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) के द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तर परीक्षा के माध्यम से किया जाता है |
शैक्षिक योग्यता
अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य हैं |
आयु
अभ्यर्थी की आयु 20 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिये, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में नियमनुसार छूट प्रदान की जाती है |
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाता है-
- टियर I (कंप्यूटर आधारित ऑब्जेक्टिव परीक्षा )
- टियर II (कंप्यूटर आधारित ऑब्जेक्टिव परीक्षा )
- टियर III (लिखित परीक्षा वर्णनात्मक)
परीक्षा पैटर्न (टियर I, टियर II )
टियर | परीक्षा की रुपरेखा | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | अवधि |
I | सामान्य बुद्दिमता और तर्कशक्ति | 25 | 50 | 60 मिनट |
सामान्य जानकारी | 25 | 50 | ||
परिमाणात्मक अभिरुचि | 25 | 50 | ||
अंग्रेजी परिज्ञान | 25 | 50 | ||
II | पेपर I परिमाणात्मक क्षमता | 100 | 200 | 120 मिनट प्रत्येक पेपर के लिए |
पेपर II अंग्रेजी भाषा तथा परिज्ञान | 200 | 200 |
टियर III परीक्षा पैटर्न
टियर | परीक्षा का माध्यम | परीक्षा की रुपरेखा | अधिकतम अंक | अवधि |
III | लिखित परीक्षा | अंग्रेजी या हिंदी में वर्णनात्मक प्रश्नपत्र(निबन्ध /सार/पत्र/आवेदन पत्र आदि लिखना) | 100 | 60 मिनट |
साक्षात्कार
परीक्षा का अंतिम चरण साक्षात्कार का होता है, इसमें अभ्यर्थी के साक्षात्कार के दौरान उनके व्यक्तित्व और मानसिक क्षमता का आकलन किया जाता है, इसके पश्चात सफल अभ्यर्थियों की अंतिम सूची तैयार की जाती है,सूची के अनुसार, अच्छा रैंक प्राप्त कर वाले अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है |
सीबीआई में सब इंस्पेक्टर के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड
फिजिकल स्टैंडर्ड महिला और पुरुष का इस प्रकार हैं
पुरुष अभ्यर्थी के लिए मापदंड
लम्बाई | 176 सेमी० |
सीना | 76 सेमी० विस्तार के साथ |
वजन | मेडिकल मानक के अनुसार |
महिला अभ्यर्थी के लिए मापदंड
लम्बाई | 150 सेमी० |
वजन | मेडिकल मानक के अनुसार |
द्रष्टि
आँखों की द्रष्टि | चश्मा लगाकर या बिना चश्मा लगायें हुए |
दूर की द्रष्टि | एक आँख में 6/6 तथा दूसरी आँख में 6/9 |
निकट की द्रष्टि | एक आँख में 0.6 तथा दूसरी आँख में 0.8 |
सीबीआई अधिकारी का वेतन
पद | ग्रेड | पे स्केल | कुल प्राप्त वेतन |
सब इंस्पेक्टर | 4200 | 9300 – 34800 | 44000 |
सीबीआई में आफिसर या सब-इंस्पेक्टर बननें के गुण
सीबीआई ज्वाइन करनें वाले अभ्यर्थियों में विषम परिस्थितयों से निपटनें के लियें कुछ विशेष क्षमताओं से परिपूर्ण होना अनिवार्य है |
- तीव्र, विश्लेषणात्मक मन
- शारीरिक फिटनेस
- सहनशीलता
- मानसिक सतर्कता
- एकाग्रता का उच्च स्तर
- अवलोकन की उत्सुक शक्तियां
- तर्कसंगत और विश्लेषणात्मक सोचनें की क्षमता
- लम्बी यात्रा करनें की शक्ति
- लंबे तथा अनियमित कार्य को समय के अनुकूल कार्य करनें की योग्यता
- दूरस्थ और खतरनाक क्षेत्रों में कार्य करनें की क्षमता
यहाँ आपको हमनें सीबीआई अधिकारी बननें के बारें में बताया, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है, हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहें है |
हमारें पोर्टल magicidea.in के माध्यम से आप इस तरह की और भी जानकरियाँ प्राप्त कर सकते है | हमारे पोर्टल पर आपको करंट अफेयर्स, डेली न्यूज़,आर्टिकल तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित लेटेस्ट जानकारी प्राप्त कर सकते है, यदि आपको यह जानकारी पसंद आयी हो, तो हमारे facebook पेज को जरूर Like करें, तथा पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूलें |
यहाँ भी जरूर पढ़े:-
- मर्चेंट नेवी में कैसे जाए – Merchant Navy Me Kaise Jaye
- पायलट कैसे बने – Pilot Kaise Bane
- डॉक्टर कैसे बने – Doctor Kaise Bane
- सिविल इंजीनियर (Civil Engineer) कैसे बने ?
- तहसीलदार कैसे बने- Tahsildar Kaise Bane
- SDM Officer कैसे बने?
- इनकम टैक्स (Income Tax) ऑफिसर कैसे बने
- स्टेनोग्राफर कैसे बने- Stenographer Kaise Bane
- सीटेट (CTET) परीक्षा क्या है- What is CTET, CTET Kya Hai
- बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कैसे बने ?
- आईएएस कैसे बने? (IAS Kaise Bane)
- PCS क्या है (What is PCS) PCS Kaise Bane
- ग्राम विकास अधिकारी (VDO) कैसे बने