NoFollow और DoFollow Link क्या होता है?

NoFollow और DoFollow Link क्या होता है – What is Nofollow and Dofollow? Nofollow क्या होता है? Dofollow क्या होता है? आज के इस पोस्ट में हम SEO के important parts के बारे में बतायेंगे मतलब की Nofollow और Dofollow link क्या होता है इसकी जानकारी हम आपको देंगे|

जैसा की मैंने अपने पिछले पोस्ट में SEO के बारे में बताया की SEO का मतलब search engine optimization होता है जिसका काम किसी भी website या blog को search engine के अनुसार optimize करना होता है| SEO के ही कुछ common terms होते हैं जो की हैं Nofollow, Dofollow, Noindex, Doindex इत्यादि| ये सभी words SEO के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं|

बहुत से नए blogger जब blog बनाते हैं तो उनका एक ही प्रॉब्लम रहता है की अपने blog को first page पर rank कैसे कराएँ| तो दोस्तों मैं बता दूँ की किसी भी blog को first page पर rank कराने के लिए आपको पहले SEO करना होगा उसके बाद आपको backlink बनाने होंगे|

Nofollow और Dofollow link क्या होता है?

इन links के बारे में जानने से पहले हम Link Juice के बारे में जान लेते हैं| जब हम किसी भी article मतलब की post में कोई भी link add करते हैं तो सबसे पहले Google bots उस link को follow करता है और फिर उसका link juice pass करता है| यह link juice website या blog को rank कराने मे help करता है|

यह वीडियो भी जरूर देखो।।।

Nofollow link क्या होता है? 

दोस्तों Nofollow एक HTML attribute है जो की anchor tag के साथ use होता है| जब भी आप किसी भी link को Nofollow attribute के साथ add करते हैं तो Google और other search engine उस link को follow नहीं करता है| सीधा शब्दों में कहें तो Nofollow link किसी भी search engine को follow करने के लिए allow नहीं करता है| इस link को केवल readers ही follow कर सकते हैं| Nofollow link का example:

<a href=”https://www.magicidea.in” rel=”nofollow”>MagicIdea</a>

 

Dofollow link क्या होता है? 

जब भी आप अपने पोस्ट में, comment में, अपने blog में कोई link create करते हैं तो वो generally Dofollow link होता है मतलब की वैसा link जो की बिना Nofollow attribute के हो उसे Dofollow link कहा जाता है| Dofollow link person और search engine दोनों के द्वारा follow किया जाता है| जब भी आपके पोस्ट में कोई Dofollow link add रहेगा तो Google bots उसको follow करेगा और उस link को rank करेगा| Dofollow link का example:

<a href=”https://www.magicidea.in”>MagicIdea</a>

Google ने हाल ही में ये announce किया है की Nofollow link भी page rank में मदद करेगा| बहुत सारे लोगो का कहना था की Nofollow link किसी काम का नहीं होता है पर ऐसा नहीं है Nofollow link भी page rank में मदद करता है मतलब की Google इसको भी count करता है|

बहुत सारे लोगो का यह सवाल रहता है की Nofollow link किसको किसको बनाये| तो मैं बता दूँ की जितने भी बाहरी link होते हैं उसे Nofollow बनाये| Blogger में Nofollow link add करने के लिए पहले से ही option रहता है लेकिन WordPress में आपको एक plugin install करना पड़ता है जिसके द्वारा किसी भी external link को nofollow link बना सकते हैं| इसके बार में हम आगे पोस्ट लिखेंगे| Bydefault comment में जितने भी link होते हैं वो सब automatic nofollow बन जाते हैं|

Conclusion-

मैंने इस पोस्ट में SEO के important parts के बारे में बताया की Nofollow और Dofollow link क्या होता है? अब आप जब भी अपने blog में External link add करे तो उसे Nofollow बनाएं| जो की आपके blog के लिए अच्छा रहेगा|

मुझे उम्मीद है की यह पोस्ट आपको बहुत पसंद आया होगा| इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ Share जरूर करें और साथ ही साथ यदि इस पोस्ट से related कोई सवाल है तो आप हमसे Comment box के द्वारा पुँछ सकते हैं| मैं आपके सवालों के जवाब जल्द से जल्द देने की कोशिश करूँगा|

यहाँ भी जरूर पढ़े:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *